{"_id":"65c70be8219911ff98046f79","slug":"gorakhpur-police-on-high-alert-regarding-haldwani-violence-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हल्द्वानी हिंसा को लेकर हाई अलर्ट पर रही पुलिस, शांतिपूर्ण अदा हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हल्द्वानी हिंसा को लेकर हाई अलर्ट पर रही पुलिस, शांतिपूर्ण अदा हुई नमाज
Sat, 10 Feb 2024 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:08 AM IST
सार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान ही धार्मिक स्थल को भी तोड़ा गया। इसे लेकर एक समुदाय विशेष के लोग पुलिस पर हमलावर हो गए और हिंसा फैल गई। बवाल इतना बढ़ गया कि कर्फ्यू लगाना पड़ा।
विज्ञापन
हल्द्वानी की घटना को लेकर गोरखपुर पैदल गस्त करते जिलाधिकारी, एसपी सिटी और सीओ कैंट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को हुए हिंसा को लेकर गोरखपुर पुलिस भी हाई अलर्ट पर रही। संवेदनशील इलाकों में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, डीएम कृष्णा कुरुणेश, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी सड़कों पर भ्रमणशील रहे। दोपहर ढाई बजे के करीब आखिरी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा होने के बाद ही अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान ही धार्मिक स्थल को भी तोड़ा गया। इसे लेकर एक समुदाय विशेष के लोग पुलिस पर हमलावर हो गए और हिंसा फैल गई। बवाल इतना बढ़ गया कि कर्फ्यू लगाना पड़ा।
विज्ञापन
इसे लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसका असर यूपी में भी देखने को मिला है। शुक्रवार को जुमे की नमाज होती है और एनआरसी विरोध के दौरान गोरखपुर में इसके बाद ही बवाल हो गया था, इस वजह से पुलिस अलर्ट मूड पर थी।
विज्ञापन
कोतवाली सर्किल के अलावा गोरखनाथ इलाकों में पुलिस फोर्स बृहस्पतिवार की रात से बढ़ा दी गई थी। सड़कों पर गश्त शुरू हो गई है। बीट सिपाही, हल्का दरोगा, चौकी इंचार्ज, थानेदार को अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी सूचना पर मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। मस्जिद और आस-पास के इलाकों में फोर्स लगाई गई थी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जिले में पूरी तरह से शांति है।