फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police encounter on leg of robber

UP Police: पुलिस की गोली से संतकबीरनगर का हिस्ट्रीशीटर घायल, दंपती को बंधक बनाकर की थी लूटपाट

Wed, 29 Jun 2022 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jun 2022 05:17 PM IST
सार

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, और भारी मात्रा में चांदी और सोने के जेवरात बरामद किया है। साथ ही लूट का 3 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Gorakhpur police encounter on leg of robber
एनकांउटर में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट में मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में संतकबीरनगर का हिस्ट्रीशीटर रणजीत यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद पुलिस ने जेल भिजवा दिया। बदमाश रणजीत ने 25 जून की रात में हरपुर बुदहट इलाके में दंपती को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी पर 14 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटे गए गहने, तीन मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस, खोखा और बाइक बरामद कर लिया है। मुठभेड़ करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया।

विज्ञापन


 पकड़े गया बदमाश संतकबीरनगर के महुली थाने के उसरापार गांव का मूल निवासी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हरपुर बुदहट के देवरिया गांव के पास संतकबीर नगर बार्डर पर हरपुर बुदहट के एसओ नीतिन श्रीवास्तव और सिकरीगंज थानेदार दीपक सिंह मंगलवार की देर रात बदमाशों के होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सूचना पर बार्डर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक से एक युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी खुद को बचाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लग गई और वह बाइक से गिर पड़ा। पूछताछ में उसने  25 जून की रात लूट की घटना में शामिल होने स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरपुर बुदहट में बंधक बनाकर किया था लूट

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रणजीत ने ही 25 जून की रात में हरपुर बुदहट इलाके के हिजना निवासी जयप्रकाश सिंह बेटे सीबी सिंह और उनकी पत्नी को 7 घंटे घर में बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। सीबी सिंह हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वे 25 जून की रात अपनी पत्नी सपना के साथ थे। दोनों की शादी अभी छह माह पूर्व ही हुई थी।

 

यह हुआ बरामद

आरोपी के पास से पुलिस ने सफेल धातु के आठ जोड़ा पायल, एक लाकेट, दो सिक्के, 29 जोड़ी बिछिया, तीन अंगुठी, एक ताबिज, पीली धातु की एक अंगुठी, दो जोड़ी बॉली, एक जोड़ी कान का टप्स, सोने का लाकेट, नाक की कील दो, एक नथिया, लूटे गए तीन मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक के अलावा तमंचा व कारतूस मिला है।

दो महीने में हुए 7 मुठभेड़ में 11 बदमाशों के पैर में लगी गोली

  • 12 मई 2022 को कैंट के मोहद्दीपुर में मुठभेड़ में राजघाट निवासी लुटेरे शहजादे के पैर में गोली लगी।
  • 2 मई 2022 को बेलघाट इलाके में पुलिस से हुए मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश आजमगढ़ के गंभीरपुर थाने के रानीगंज रजौड़ा निवासी तौफिक अहमद उर्फ गुड्डू के पैर में गोली लगी।
  • 29 अप्रैल 2022 को कैंट पुलिस की छावनी रेलवे स्टेशन के पास चार लुटेरों से मुठभेड़ हुई। बिहार के कटिहार के कोड़ा जुराबगंज गांव के बदमाश हैरान कुमार, शिवा, वीरेंद्र और करन उर्फ संजय के पैर में गोली लगी थी।
  • 26 अप्रैल 2022 को खोराबार तिहरा हत्याकांड के आरोपी पुलिसवालों की पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भाग रहा था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से हत्यारोपी संतकबीरनगर निवासी आलोक पासवान के पैर में गोली लगी।
  • 25 अप्रैल 2022 को रामगढ़ताल पुलिस की दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। गोली से 32 लाख के लूट के आरोपियों चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मनोज और बेलघाट के सिंधवान निवासी अजीत उर्फ सोनू बाबा के पैर में गोली लगी।
  • 17 अप्रैल 2022 को चौरीचौरा पुलिस की सोनबरसा बाजार में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इसमें गोली से जौनपुर का पशु तस्कर इमरान के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed