फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police arrested another accused in Manish murder case

गोरखपुर: मनीष हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, उपनिरीक्षक विजय यादव अभी भी फरार

Wed, 13 Oct 2021 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 06:22 PM IST
सार

हत्या मामले में वांछित चल रहे हेड कांस्टेबल कमलेश यादव को गोरखपुर पुलिस ने बुधवार को दोपहर करीब 1:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Gorakhpur police arrested another accused in Manish murder case
मनीष हत्याकांड का आरोपी हेड कांस्टेबल कमलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में हत्यारोपी हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव को मंगलवार की दोपहर गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कोर्ट में सरेंडर होने की फिराक में गोरखपुर आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने कैंट चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर एसआईटी कानपुर के सुपुर्द कर दिया है। थाने में ही पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर कानपुर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मनीष हत्याकांड में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। अब नामजद दरोगा विजय यादव ही पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कारोबारी गुप्ता की हत्या में नामजद आरोपित हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव कोर्ट में सरेंडर करने के लिए गोरखपुर आया था। इस बीच कैंट इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित हेड कांस्टेबल कचहरी के पास ही मौजूद है। सूचना मिलने के साथ ही कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी विजय कुमार गौड़ पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पांच आरोपी दबोचे गए, एक अब भी फरार

गिरफ्तारी के बाद कमलेश को सीधे रामगढ़ताल थाने ले जाया गया। साथ ही गिरफ्तारी की सूचना कानपुर एसआईटी के प्रभारी व एसीपी आनंद प्रकाश तिवारी को दी गई। सूचना पर एसआईटी रामगढ़ताल थाने पहुंच गई थी। आरोपी से देरशाम तक पूछताछ जारी थी। गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर के बरेसरा के हाजीपुर का रहने वाला है।

इस मामले के दो मुख्य हत्यारोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा को बीते रविवार को ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को दरोगा राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत को पुलिस ने जेल भेजा है। पांचवां आरोपी कमलेश भी पकड़ा गया। अब इस मामले में एक आरोपी विजय यादव फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed