फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police active in social work with preventing crime

मददगार बनी पुलिस: रूठी पत्नी को मनाने से लेकर बैग खोजने तक जुटी है गोरखपुर पुलिस

Sun, 08 Aug 2021 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Aug 2021 04:53 PM IST
सार

पीआरवी ने रूठी बीबी को मनाकर घर पहुंचाया, बस में छूटा बैग भी दिलाया।

विज्ञापन
Gorakhpur Police active in social work with preventing crime
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। पुलिस अपराध रोकने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी जुट गई है। शनिवार को पुलिस ने दो चर्चित काम किए। पहला खोराबार क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकली पत्नी को मनाकर वापस घर पहुंचाया और दूसरा कौड़ीराम क्षेत्र में रोडवेज की बस में छूटे बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र में तैनात एक पीआरवी टीम के पास एक शख्स ने फोन कर अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि पत्नी नाराज होकर घर से निकल गई है। साथ में 19 माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन


पीआरवी कमांडर पंकज वर्मा को सत्येंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने यह सूचना दी थी। यह भी बताया कि नाराज पत्नी उसका फोन भी नहीं उठा रही है। इस पर सक्रिय हुई पीआरवी टीम ने महिला से संपर्क कर उसे समझाया। महिला घर से सात किलोमीटर दूर चली गई थी, जिसे वापस बच्चे समेत सुरक्षित घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गगहा थाना क्षेत्र की पीआरवी को एक युवक ने खबर दी कि बस में उसके दोस्त का बैग छूट गया है। बैग में काफी सामान है और बस रुक नहीं रही है। इस सूचना पीआरवी ने नौसड़ से कौड़ीराम की तरफ जाने वाली सभी बसों की जांच कराई।


कौड़ीराम में एक बस की जांच के दौरान युवक का बैग मिल गया। दूसरी बस से युवक भी पहुंचा और बैग सामान समेत सुरक्षित पाया। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु का कहना है कि यह इस बात का संकेत है कि पुलिस हर वक्त आम लोगों की सेवा व सुरक्षा के लिए मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed