फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police accused of beating CO gets investigation

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस पर पिटाई का आरोप, सीओ को मिली जांच

Sat, 11 Mar 2023 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 11:19 AM IST
सार

खोराबार पुलिस होली के दिन विवाद करने के आरोप में जंगल सिकरी निवासी विश्वजीत उर्फ कन्हैया को थाने लाई शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत मिलने के बाद युवक की मां ममता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि होली के दिन शाम को दारोगा व सिपाही घर पहुंचे और छोटे पुत्र गोलू को पूछने लगे।

विज्ञापन
Gorakhpur police accused of beating CO gets investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

होली के दिन हुड़दंग मचाने के आरोप में थाने लाए गए युवक की मां ने खोराबार पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस वाले युवक की मां को गोली दे रहे थे और उसने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। महिला ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बृहस्पतिवार को शिकायत की थी। इसके बाद एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैंट को सौंपी है। उन्होंने 72 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार पुलिस होली के दिन विवाद करने के आरोप में जंगल सिकरी निवासी विश्वजीत उर्फ कन्हैया को थाने लाई शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत मिलने के बाद युवक की मां ममता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि होली के दिन शाम को दारोगा व सिपाही घर पहुंचे और छोटे पुत्र गोलू को पूछने लगे।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह बाजार गया तो गोली देने लगे। इसी दौरान बड़ा बेटा विश्वजीत उर्फ कन्हैया आ गया और गाली देने से मना किया तो दारोगा व सिपाही ने उसे पीटने के बाद साथ थाने लेकर चले गए। आरोप है कि वह थाने पहुंचीं तो बेटा को छोड़ने के लिए रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमर्थतता जताने पर रात में बेटे को लाॅकअप में भी पीटा गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच सीओ कैंट को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed