फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur parshad pratinidhi allegations of beaten up by zoo ranger

गोरखपुर चिड़ियाघर में हुआ विवाद : पार्षद के प्रतिनिधि ने प्राणि उद्यान के रेंजर पर लगाया पीटने का आरोप, गोली लगने से गार्ड घायल

Wed, 31 Mar 2021 08:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Mar 2021 08:11 PM IST
सार

  • स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि ने प्राणि उद्यान के रेंजर पर लगाया मारने पीटने का आरोप
  • स्थानीय लोगों ने किया सड़क का घेराव, गार्ड बोला, बंदूर में भर रहा था गोली, आदेश मिलने पर हवाई फायर करने की थी तैयारी

विज्ञापन
gorakhpur parshad pratinidhi allegations of beaten up by zoo ranger
गोरखपुर चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के चिड़ियाघर पर बुधवार को हुए विवाद के बीच अचानक गार्ड शशिकांत मिश्रा के सरकारी बंदूक से गोली चल गई। आवाज सुनते ही आफरा तफरी मच गई। दरअसल, दोपहर में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ प्राणि उद्यान के रेंजन द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क पर घेराव शुरू कर दिया। इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे थे कि इसी बीच अचानक गार्ड के सरकारी बंदूक से गोली चल गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कंधे से बंदूर गिरने पर गोली चली थी। गार्ड के दाहिने पैर के अंगुठे में गोली लगने की वजह से उसे एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती करावाय गया है। रामगढ़ताल पुलिस बंदूक कब्जे में लेकर गार्ड के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही प्राणि उद्यान में जाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। बुधवार को भीड़ मंगलवार की तुलना में कुछ कम थी। इसलिए गेट खुला रखा गया। इसी बीच अचानक विवाद हो गया। रामगढ़ताल मोहल्ले के स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा के वार्ड अध्यक्ष अरविंद निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि चिड़ियाघर पर होने वाले भीड़-भाड़ से स्थानीय लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को भी दस हजार की संख्या में भीड़ आई थी लेकिन अव्यवस्था की वजह से काफी लोगों को वापस लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की शिकायत पर वह चिड़ियाघर के पास पहुंचे थे कि वन विभाग के रेंजर सुनील राव दो-तीन सिपाहियों के साथ पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को भाजपा वार्ड अध्यक्ष बताने के बाद भी वन कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें चिड़ियाघर के बगल में खाली मैदान में दौड़ा दौड़कर पीटा गया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने पर उनकी जान बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोग चिड़ियाघर के गेट नंबर एक पर जुट गए। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी दौरान गोली चलने की घटना घट गई। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उक्त रेंजर के साथ अन्य लोगों की गिरफ्तारी न होने तक उनकी तरफ से आंदोलन जारी रखा जाएगा। पूरे मामले में रेंजर सुनील राव को उनके दोनों नंबर पर फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उनका दोनों नंबर बंद होने की वजह से संपर्क नहीं हो पाया। 

हवा में चलाने के लिए लोड कर रहा था
गार्ड शशिकांत मिश्रा ने गोली चलने के बाद खुद को बचाने का प्रयास किया। कहा कि भीड़ अचानक से बढ़ रही थी, उन्हें लगा कि अनियंत्रित भीड़ को देखकर हवा में गोली चलाने का आदेश मिलता तो इसी की तैयारी में बंदूर में गोली भर रहा था। कि अचानक बंदूर हाथ से सरक कर नीचे उसी के पैर की ओर गिर गई और गोली चल गई। इससे दाएं पैर के जूते को फाड़ते हुए गोली अंगूठे पर लग गई।

पर्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्राणि उद्यान के सूत्रों की माने तो चिड़ियाघर के बाएं तरफ खाली मैदान में स्थानीय लोगों द्वारा पार्किंग किया जा रहा था। इसी सूचना पर अंदर से रेंजर व अन्य लोग बाहर आए। पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने अलग ही रूप धारण कर लिया। हालांकि, प्राणि उद्यान प्रबंधन का भी मानना है कि चिड़ियाघर परिसर के अंदर ही सिर्फ प्राणि उद्यान के कर्मचारियों को स्थिति संभालने का जिम्मेदारी है। इसके बाहर कुछ भी होता है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को देनी चाहिए न कि अंदर के कर्मचारियों को इसका विरोध जताना चाहिए।

चिड़ियाघर के मुख्य द्वार पर रिटायर फौजी देवरिया जिले के बिंदौलिया गांव निवासी शशिकांत मिश्रा की तैनाती थी। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इनकी ड्यूटी लगी थी। पास में लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक (12 बोर) थी। वो अचानक छिटककर कंधे से नीचे गिर गई जिससे वह घायल हो गया। अन्य कोई घायल नहीं हुआ है। शांति व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई। उसकी लाइसेंसी बंदूक लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार सिंह, सीओ कैंट

पार्षद प्रतिनिधि की तहरीर मिली, जांच जारी
रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जगतनारायण सिंह ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने तहरीर देकर वन रेंजर सुनील राव, अभिषेक कुमार आजाद के साथ सुरक्षा कर्मियों पर बलसलुकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। गार्ड के बंदूक से गोली चलने की घटना मारपीट से अलग है। गार्ड की बंदूक को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विवाद की कराई जा रही है जांच
चिड़ियाघर के डायरेक्टर राजामोहन ने बताया है कि सैनिक कल्याण बोर्ड से रिटायर फौजी को गेट पर सुरक्षा पर तैनात किए गए हैं। दो तरह के गार्ड प्राणि उद्यान में लगे हैं। इनमें एक के पास असलहे होते हैं जबकि दूसरा बिना असलहे के हैं। गोली चलने की सूचना मिली है इसकी जांच करवाई जा रही है। पार्किंग के विवाद को लेकर रेंजर मौके पर गए थे। उस मामले की जांच भी होगी। जिसकी गलती मिलेगा सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।


उप प्रभागीय वन अधिकारी ने संभाला टिकट काउटंर
चिड़ियाघर के बाहर विवाद होने और थोड़ी देर बाद ही गोली चल जाने की सूचना पर अंदर खड़े सभी दर्शक घबरा गए थे। इसी बीच उनके बीच भी अफरातफरी मच गई। उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। लंबे समय तक टिकट के लिए इंतजार न करना पड़े, ऐसे में उन्होंने खुद ही टिकट काउंटर संभाल लिया। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक का समय उन्होंने काउंटर पर दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद वहां से हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed