फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Panchayat elections Final list of reservation

गोरखपुर पंचायत चुनाव: यहां देखें पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची, मिलेगी पूरी जानकारी

Tue, 02 Mar 2021 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Mar 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Panchayat elections Final list of reservation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार की शाम ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। आमजन को देखने के लिए इसे जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लाकों पर भी चस्पा कर दिया गया। शासन की तरफ से अनंतिम सूची के प्रकाशन के लिए दो और तीन मार्च की तारीख तय की गई थी मगर एक दिन पहले ही प्रशासन ने सूची का प्रकाशन कर दिया। पंचायतीराज विभाग के मुताबिक चार से आठ मार्च तक आरक्षण सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जिला मुख्यालय के अलावा ब्लाकों में भी आवेदन पत्र दे सकते हैं। 9 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण होगा जबकि 14 मार्च को आरक्षण की फाइनल यानी अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 15 मार्च को इसे पंचायतीराज निदेशालय को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की तरफ से इस बार कुल 1294 ग्राम पंचायतों में से प्रधान पद के एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए 649 गांवों को आरक्षित किया गया है। इसके अलावा महिला के लिए 208 ग्राम पंचायतें आरक्षित रहेंगी जबकि 437 गांव अनारक्षित हैं। अनारक्षित पंचायतों में किसी भी जाति वर्ग का उम्मीदवार प्रधान पद के लिए अपनी किस्मत आजमा सकेगा। अनुसूचित जनजाति के लिए इस बार छह गांव आरक्षित हैं। इनमें से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये गांव जंग कौड़िया, ब्रह्मपुर और कौड़ीराम ब्लाकों के हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख के 20 पदों में से सात पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ब्लाकवार प्रधान पद के लिए आरक्षित गांवों की संख्या के मुताबिक जिले के उरुवां ब्लाक के सर्वाधिक गांव आरक्षित हैं। यहां कुल 95 पंचायतों में से एससी महिला के लिए आठ, एससी के लिए 14, ओबीसी महिला के लिए नौ, ओबीसी के लिए 16, सामान्य महिला के लिए 15 गांव आरक्षित हैं जबकि 33 गांव अनारक्षित हैं।

ब्लाकवार विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतों की संख्या
 
ब्लाक कुल पंचायत एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित
पिपराइच 63  05 10 6 12 10 20
चरगांवा 35 03 04 04 6 5 13
भरोहिया 40 03 4 4 7 7 15
पाली 67 6 10 7 12 10 22
पिपरौली 63 04 07 6 12 11 23
बेलघाट 89 07 13 08 16 15 30
गोला 72 06 11 7 13 11 24
गगहा 76 06 12 7 14 13 24
कौड़ीराम 64 05 10 6 11 10 20
खोराबार 41 04 6 4 08 6 13
भटहट 64 04 08 06 12 12 22
जं. कौड़िया 50 04 06 05 09 07 17
कैंपियरगंज 72 04 08 07 13 13 27
सहजनवां 64 05 10 06 11 11 21
खजनी 85 07 13 08 14 14 29
उरुवां 95 08 14 09 16 15 33
बड़हलगंज 69 06 10 07 12 10 24
बांसगांव 69 06 10 06 12 11 24
ब्रह्मपुर 63 05 10 06 12 09 19
सरदारनगर 53 05 08 05 10 08 17
कुल 1294 103 184 124 232 208 437


नोट : जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर एवं कौड़ीराम ब्लाकों में एक-एक गांव एसटी महिला के लिए जबकि एक-एक गांव एसटी के लिए आरक्षित हैं।

ब्लाक प्रमुख के लिए एसटी का कोई उम्मीदवार नहीं होगा
ब्लाक प्रमुख के लिए जारी आरक्षण सूची के मुताबिक जिले में 20 पद के लिए एसटी का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। अनुसचित जाति महिला के लिए दो और पुरूष के लिए दो पद आरक्षित है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और पुरूष के लिए चार यानी कुल छह पद और महिला के लिए तीन जबकि सात पद अनारक्षित हैं।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसे जिला मुख्यालय और ब्लाकों पर चस्पा किया जा रहा है। किसी को भी इसपर आपत्ति होगी तो वह चार से आठ मार्च के बीच आवेदन कर सकता है। नौ से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 14 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। 15 मार्च को इसे निदेशालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा।  
 

ब्लॉक प्रमुख(क्षेत्र पंचायत) के आरक्षण की अनंतिम सूची

पिपराइच: ओबीसी
भटहट: ओबीसी महिला
चरगांवा: ओबीसी
जंगल कौड़िया: एससी महिला
भरोहिया: एससी
कैंपियरगंज: एससी
पाली: अनारिक्षत
सहजनवां: अनारक्षित
पिपरौली: एससी महिला
खजनी: महिला
बेलघाट: महिला
उरुवां: अनारक्षित
गोला: अनारक्षित
बड़हलगंज: ओबीसी
गगहा: अनारक्षित
बांसगांव: अनारक्षित
कौड़ीराम: महिला
ब्रम्हपुर: ओबीसी महिला
खोराबार: ओबीसी
सरदारनगर: अनारक्षित

जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची

महिला- वार्ड नंबर 1, 3, 6, 7, 14, 23, 35, 36, 37, 38, 68
एससी-  वार्ड नंबर 2, 24, 25, 26, 31, 33, 43, 52, 53, 63,
एससी महिला- वार्ड नंबर 9, 11, 42, 54, 62, 64,
ओबीसी -  वार्ड नंबर 17, 20, 29, 41, 44, 45, 49, 50, 51, 56, 61, 65
ओबीसी महिला- वार्ड नंबर 4, 12, 15, 16, 19, 66
अनारक्षित- वार्ड नंबर 5, 8, 10, 13, 18, 21, 22, 27, 28, 30, 32, 34, 39, 40, 46, 47, 48, 55, 57, 58, 59, 60, 67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed