{"_id":"5e6669608ebc3eebb844430e","slug":"gorakhpur-one-killed-in-attack-attacker-also-shot-dead-while-fleeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: आपसी रंजिश में एक की हत्या, भागते समय हमलावर की भी मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: आपसी रंजिश में एक की हत्या, भागते समय हमलावर की भी मौत
Mon, 09 Mar 2020 10:22 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा में शाम 8:00 बजे सुमहा गांव निवासी चंद्रप्रकाश (38) की गोली मारकर की हत्या कर दी गई। हत्या कर भाग रहे हमलावर की भी घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या हो गई। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम सुमहा में राम जानकी का मठ है जहां 2011 में महंत रहे प्रहलाद दास कि गांव से एक किलोमीटर दूरी पर 31 दिसंबर 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद मुख्य आरोपी रहे चंद्र प्रकाश पांडे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लगभग छह महीने पहले चंद्र प्रकाश पांडे बेल पर छूट कर आया था और अपने भाई ओम प्रकाश पांडे के यहां रह रहा था।
विज्ञापन
सोमवार शाम 8:00 बजे चंद्नप्रकाश अपने भाई के घर के सामने खड़ा था, तभी बिहार निवासी अमित (28) आया और गोली से चंद्र प्रकाश की गोली मार कर हत्या कर दी और भागने लगा। भागते समय लगभग 50 मीटर की दूरी पर अमित की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश के भाई ओम प्रकाश पांडे का कहना है कि मुख्य हमलावर अमित के साथ आए अन्य हमलावर ने ही अमित को गोली मार कर हत्या कर दी ताकि सबूत मिट जाए। बता दें कि प्रहलाद दास की हत्या के बाद राम जानकी मठ के महंत जगदीशदास है और उन्ही के साथ ही अमित पिछले कई महीनों से सुमहा में रह रहा था।