फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Night Curfew timings change due to got heavy coronavirus

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, जानिए कब से कब तक रहेगी पाबंदी

Thu, 15 Apr 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 04:03 PM IST
सार

अब रात नौ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू आठ बजे से ही शुरू हो जाएगा। वहीं सुबह समाप्त होने का समय भी छह बजे के बजाय सात बजे कर दिया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Night Curfew timings change due to got heavy coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर सहित यूपी के 10 जिलों में 2000 से अधिक एक्टिव केस होने के कारण रात्रि कर्फ्यू का समय बदल गया है। अब रात नौ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू आठ बजे से ही शुरू हो जाएगा। वहीं सुबह समाप्त होने का समय भी छह बजे के बजाए सात बजे कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।
विज्ञापन


सीएम ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है। सीएम ने कहा कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाएं। आवश्यकतानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमितों की मौत की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को एक बार फिर संक्रमण ने रिकॉर्ड बनाते हुए 24 घंटे में 719 नए केस मिले। साथ ही बीआरडी में दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों संक्रमित शहर के ही रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 47 वर्ष है। संक्रमितों में एमएमएमयूटी के आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एम्स का एक छात्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 719 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25687 हो गई है। इसमें से 21731 संक्रमित स्वस्थ हो गए। संक्रमितों में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा चार हजार के करीब 3579 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed