{"_id":"607806288ebc3ecfdd5433d5","slug":"gorakhpur-night-curfew-timings-change-due-to-got-heavy-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: गोरखपुर में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, जानिए कब से कब तक रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: गोरखपुर में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, जानिए कब से कब तक रहेगी पाबंदी
Thu, 15 Apr 2021 04:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:03 PM IST
सार
अब रात नौ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू आठ बजे से ही शुरू हो जाएगा। वहीं सुबह समाप्त होने का समय भी छह बजे के बजाय सात बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर सहित यूपी के 10 जिलों में 2000 से अधिक एक्टिव केस होने के कारण रात्रि कर्फ्यू का समय बदल गया है। अब रात नौ बजे से शुरू होने वाला कर्फ्यू आठ बजे से ही शुरू हो जाएगा। वहीं सुबह समाप्त होने का समय भी छह बजे के बजाए सात बजे कर दिया गया है। यह आदेश गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।
सीएम ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है। सीएम ने कहा कि लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाएं। आवश्यकतानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए।
बता दें कि जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमितों की मौत की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को एक बार फिर संक्रमण ने रिकॉर्ड बनाते हुए 24 घंटे में 719 नए केस मिले। साथ ही बीआरडी में दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों संक्रमित शहर के ही रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 47 वर्ष है। संक्रमितों में एमएमएमयूटी के आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एम्स का एक छात्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि 719 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25687 हो गई है। इसमें से 21731 संक्रमित स्वस्थ हो गए। संक्रमितों में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा चार हजार के करीब 3579 पहुंच गया है।