फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News:Traders will join the public anger rally tomorrow

Gorakhpur News: जन आक्रोश रैली में कल शामिल होंगे व्यापारी

Tue, 10 Dec 2024 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News:Traders will join the public anger rally tomorrow
गोरखपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा को सराफा मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। इसको लेकर जन आक्रोश रैली के माध्यम से 11 दिसंबर को विरोध जताएगा। इस दिन व्यापारी अपना प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक बंद रखेंगे।
विज्ञापन


ये बातें सोमवार को सराफा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने कही। उनका कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने एक गंभीर संकट की स्थिति पैदा कर दी है। इससे निर्दोष नागरिकों की जान व संपत्ति खतरे में है। इसी का विरोध करने के लिए 11 दिसंबर को दोपहर दो बजे तक प्रतिष्ठान बंद रख विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, संरक्षक पंकज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
संयुक्त व्यापार मंडल ने की बैठक

महानगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों की बैठक सोमवार को संयुक्त व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर संगठन के संयोजक रमेश चंद्र गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में सभी व्यापारी संगठनों के सुझाव लिए गए। निर्णय लिया कि 11 दिसंबर बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान को दोपहर दो बजे तक प्रतीकात्मक रूप से बंद कर बांग्लादेश विरोधी जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे। इसी क्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा है कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारी जन आक्रोश रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समर्थन में आगे आया सिंधी समाज
जन आक्रोश रैली के समर्थन में सिंधी समाज भी आगे आ गया है। नरेश बजाज ने बताया कि जन आक्रोश रैली महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे की जाएगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed