फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News:Shivering increased due to cold in the morning...fog will increase from tomorrow

Gorakhpur News: सुबह ठंड से बढ़ी कंपकपी...कल से बढ़ेगा कोहरा

Tue, 10 Dec 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 10 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News:Shivering increased due to cold in the morning...fog will increase from tomorrow
गोरखपुर। पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होने से सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने और टहलने के लिए लोग घर से बाहर निकले तो ठंड बढ़ी मिली। अचानक बढ़ी ठंड से लोग कंपकपाते रहे। दिन में धूप निकलने से राहत महसूस किए। मौसम विभाग ने बुधवार से ठंड के साथ कोहरे का घनत्व बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


चार-पांच दिनों से चल रही पछुआ हवा से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार की सुबह से मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्का कोहरा होने के साथ ठंड बढ़ी रही। इसके चलते सुबह टहलने और जल्द घर से निकले लोगों को ठंड ने परेशान किया। हालांकि सुबह 9 बजे तक हल्की धूप निकलने से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 24 घंटे में आंशिक रूप से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में डेढ़ डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के साथ कोहरे का घनत्व भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोहरे में सड़क पर चलने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए वाहन की गति धीमी रखें।
हेडलाइट्स को लो बीम मोड में रखें ताकि आगे की सड़क को स्पष्ट रूप से देखा जा सके।
यदि आपके वाहन में फॉग लाइट्स हैं, तो उनका प्रयोग करें।
साइड मिरर और रियर व्यू मिरर का प्रयोग करके अपने आसपास के वाहनों को देखें।
अन्य वाहनों से दूरी बनाए रखें ताकि आपातकालीन स्थिति में रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
यदि संभव हो तो सड़क के किनारे चलें ताकि आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रूप से रुक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed