फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News:Mukim will participate in all three ranges of the National Pistol Shooting Championship

Gorakhpur News: राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप के सभी तीन रेंज में प्रतिभाग करेंगे मुकीम

Tue, 10 Dec 2024 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News:Mukim will participate in all three ranges of the National Pistol Shooting Championship
गोरखपुर। पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में अब तक 30 से अधिक पदक जीतने के साथ ही जर्मनी के म्यूनिक शहर में इंटरनेशनल शूटिंग में प्रतिभाग कर चुके गोरखपुर के मुकीम अपना सातवां नेशनल खेलने दिल्ली जाएंगे। वह शहर के पहले से ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप की होने वाली तीनों रेंज 10, 25 और 50 मीटर में एक साथ क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

मुकीम के अलावा रामजानकीनगर स्थित इनकी शूटिंग एकेडमी के चार शूटर्स भी 10 मीटर एयर पिस्टल में नेशनल के लिए चयनित हुए हैं। इनमें बानी सिंह, आर्या अग्रहरी, निधि झाझरिया तथा आर्यन राज श्रीवास्तव शामिल हैं। इसके पहले पिछले साल मुकीम सिद्दीकी शूटिंग एकेडमी के पिछले बैच के कई शूटर्स नेशनल खेल चुके हैं। जबकि दो शूटर्स इंटरनेशनल ट्रायल्स तक पहुंच चुके हैं। मुकीम का लक्ष्य खुद भी ओलिंपिक खेलना और अपनी एकेडमी के शूटर्स को भी ओलिंपिक तक पहुंचाना हैं। ताकि प्रदेश के खिलाड़ी देश के साथ ही पूरी दुनिया में झंडा बुलंद कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed