फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News:Married woman absconds with lover, young man's phone falls in the room

Gorakhpur News: प्रेमी के साथ विवाहिता फरार, युवक का कमरे में गिर गया फोन

Tue, 10 Dec 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 10 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News:Married woman absconds with lover, young man's phone falls in the room
सहजनवां। थाना क्षेत्र के मिनवां निवासी एक विवाहिता रविवार की रात अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवक का मोबाइल फोन गलती से विवाहिता के कमरे में ही गिर गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिनवां निवासी एक युवक की शादी छह माह पहले महराजगंज के लेहड़ा में हुई थी। शादी के बाद युवक नौकरी करने बंगलुरू चला गया। ससुराल के अन्य लोग गोरखपुर में रहते हैं। पत्नी का मायके के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाहिता ससुराल आने के बाद अपने प्रेमी को फोनकर बुला लेती थी।
विज्ञापन

रविवार की रात में 11 बजे के करीब उसने प्रेमी को घर पर बुला लिया और उसके साथ फरार हो गई। प्रेमी का मोबाइल विवाहिता के कमरे में छूट गया। परिजनों ने इसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed