फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Youths who came to commit self-immolation outside the police station were challaned for disturbing peace

Gorakhpur News: थाने के बाहर आत्मदाह करने पहुंचे युवकों को शांतिभंग में हुआ चालान

Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Youths who came to commit self-immolation outside the police station were challaned for disturbing peace
आरोपियों की रिहाई से नाराज पीड़ित परिवार आत्मदाह करने पहुंचा था थाने
विज्ञापन

सहजनवा। थाना क्षेत्र के डोमहर माफी गांव में हुए गोलीकांड प्रकरण में आरोपितों की रिहाई से नाराज पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सोमवार को थाने पर हंगामा कर दिया था। गुस्से में आकर पीड़ित के भाइयों ने थाना गेट पर ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें हिरासत में लेकर बड़ी घटना टलने से रोक दी। पुलिस ने मंगलवार को तीनों का शांतिभंग में चालान कर जेल भिजवा दिया।

डोमहर माफी निवासी विपिन सिंह पर हुए जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान मंजीत सिंह, उनके साथी विवेक सिंह और प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। चार दिनों तक पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद सोमवार को तीनों आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया। इसी से नाराज होकर सोमवार को विपिन सिंह के भाई अंकित सिंह और आजाद सिंह आत्मदाह करने के लिए थाने पहुंच गए। दोनों ने गेट पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर अंकित, आजाद और अभियांशु सिंह को हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को शांति भंग की धाराओं में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से तीनों को जमानत भी मिल गई। इस पूरे प्रकरण से गांव और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed