{"_id":"689115b90fcf5773ba052c5d","slug":"gorakhpur-news-youth-who-polluted-ramgarhtal-arrested-car-also-seized-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1025973-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल को गंदा करने वाला युवक गिरफ्तार, कार भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल को गंदा करने वाला युवक गिरफ्तार, कार भी सीज
विज्ञापन
रामगढ़ताल को गंदा करने वाला युवक गिरफ्तार।
कुशीनगर के कसया थाने का रहने वाला है आरोपी युवक
गोरखपुर। रामगढ़ताल को गंदा कर वीडियो वायरल करने वाले युवक को सोमवार की शाम रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिली कार को सीज कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
गिरफ्तार युवक की पहचान कुशीनगर, कसया के मदनपुर गांव में रहने वाले प्रतीक पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेगी, उसकी कार सीज कर दी गई है।
दरअसल, प्रतीक पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें वह रामगढ़ताल में पेशाब करते हुए दिख रहा है। उसने कैप्शन में लिखा कि हरियाली बढ़ा रहा हूं। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर ने इस पर नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो में नौका विहार में एक लक्जरी कार से हाफ पैंट और टी-शर्ट में प्रतीक उतरता है। कार के अंदर पहले सिर डालकर अन्य दोस्तों से मजाक कर रहा है। इसके बाद ताल किनारे सुंदरता बढ़ाने के लिए लगी रेलिंग कूदकर झील के पास पहुंचता है। वहां लगे पेड़ के नीचे हंसते हुए वह टॉयलेट करते हुए दोस्तों से वीडियो बनवाता है। यही वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अपने शहर को हरा और साफ रखिए। सूखे पौधों को पानी देने में मदद कीजिए। एक्स हैंडल पर युवक ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता से लेते हुए सोमवार की शाम नौकायन चौकी प्रभारी अनीश शर्मा ने सर्विलांस की मदद से पहचान कर आरोपी को दबोच लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार सीज कर दी गई है।