{"_id":"679d370cb6d2eba89809b970","slug":"gorakhpur-news-youth-attacked-with-sharp-weapon-in-butcher-shed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-826450-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कसाई बाड़ा में युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कसाई बाड़ा में युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
हुमायूंपुर इलाके की घटना, गोरखनाथ थाने पर पड़ी तहरीर
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर कसाईबाड़ा मोहल्ले में एक युवक पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
मोहम्मद मुस्तकीम की मां शकीला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे मोहम्मद आजम, मोहम्मद आलम पुत्रगण महमूद खान और हैदर पुत्र मोहम्मद फैयाज ने उनके बेटे पर पानी के आरओ प्लांट की दुकान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बेटे का कान कट गया, सिर में गंभीर चोट आई और उसे खून की उल्टियां होने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस चिकित्सालय सदर ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।