{"_id":"686193dd7114e83fcf099a58","slug":"gorakhpur-news-young-man-who-went-to-drop-his-friend-at-the-station-injured-dies-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-986411-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया युवक घायल, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया युवक घायल, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
साथी युवक घर पहुंच गया लेकिन उसे घटना की जानकारी नहीं
गुलरिहा। पिपराइच थाना क्षेत्र में गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के किनारे शनिवार रात गंभीरावस्था में युवक मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से अजय मोदनवाल (29) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में गांव के युवक को गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने साथी के साथ आया था। साथी तो घर पहुंच गया लेकिन घटना कैसे हुई इसकी जानकारी वह नहीं दे सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिदही निवासी अजय मोदनवाल (29) शिकारपुर में चाय की दुकान चलाते थे। भाई संदीप ने बताया कि शनिवार शाम गांव के रहने वाले युवक को अजय अपने एक साथी के साथ गोरखपुर रोडवेज स्टेशन छोड़ने ऑटो से गए थे। देर रात सूचना मिली कि अजय पिपराइच क्षेत्र के सेलिब्रेशन मैरिज हाल के सामने घायलावस्था में हैं। घरवालों ने उसके साथी के नंबर पर संपर्क किया तो वह अपने घर पर मिला। वह मामले के बारे में कुछ बता भी नहीं पा रहा। अजय चार भाइयों में सबसे छोटे थे। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।