{"_id":"6714483fbd9db77ec007a984","slug":"gorakhpur-news-young-man-who-returned-from-dubai-five-days-ago-died-in-an-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-721245-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच दिन पहले दुबई से लौटे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच दिन पहले दुबई से लौटे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
गगहा। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सड़क पर घसीटने के कारण बाइक में आग लग गई। इससे बाइक पूरी तरह जल गई। आग से हाईवे पर आवागमन लगभग 20 मिनट बंद रहा।
मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। इससे उसकी पहचान रात में नहीं हो सकी। शनिवार को पहचान गोला के तेंदुहानी गांव के राहुल (24) पुत्र दिनेश कुमार बौद्ध के रूप में हुई। वह पांच दिन पहले दुबई से घर लौटे थे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को राहुल घर से अपने ससुराल गगहा थाना क्षेत्र के बडिहारी गांव गए थे। जहां से लौटते समय मार्ग दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक की एक बेटी दो वर्ष की दिव्यांशी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।