{"_id":"684c7ea786bab692900dbb83","slug":"gorakhpur-news-young-man-stabbed-in-a-dispute-over-money-transaction-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-970143-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के रामचौरा में बृहस्पतिवार रात में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने वाले युवक दीनबंधु कुनाई पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कबाड़ी को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित युवक के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
रामचौरा में सोनौली हाईवे पर किराए के मकान में रहकर फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करने वाले धनंजय कुनाई व उनका भतीजा दीनबंधु कुनाई बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाले है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे खाना खा रहे थे। तभी पास में रहने वाला महेश पांडेय उर्फ पुल्लू निवासी ददरा, थाना मेंहदावल संतकबीरनगर की उससे रुपये के लेनदेन को लेकर बहस होने लगी। बहस के बाद मामला बिगड़ गया। आरोप है कि महेश ने चाकू निकालकर दीनबंधु कुनाई पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कैंपियरगंज थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचकर आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल दीनबंधु कुनाई को सीएचसी भिजवया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।