फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man injured in wild animal attack

Gorakhpur News: जंगली जानवर के हमले में युवक घायल

Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man injured in wild animal attack
सहजनवां कस्बे के वार्ड नंबर 10 लुचुई का मामला
विज्ञापन


घर में बंधी बकरी को लेकर जा रहा था जानवर
सहजनवां। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 लुचुई में जंगली जानवर के हमले में एक युवक घायल हो गया। परिजन सीएचसी पर इलाज के लिए लेर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।



सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 लुचुई निवासी अरशद अली पुत्र वाजिद अली रात को घर में सोए हुए थे। बरामदा में एक बकरी को बांधा था। रविवार को भोर में करीब पौने पांच बजे के आसपास एक जंगली जानवर घर में घुस आया और बकरी को पकड़ कर ले जाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुन कर अरशद की नींद खुल गई और बकरी को बचाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान जंगली जानवर ने बकरी को छोड़ कर अरशद का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद परिजन और पड़ोस की दो महिलाओं ने राॅड से कई बार प्रहार किया। कुछ देर बाद किसी तरह जंगली जानवर युवक का हाथ छोड़ कर भाग गया। इसके बाद इलाज के लिए ले जाया गया। परिजन जानवर को पहचान नहीं पाए। डीएफओ विकास यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed