{"_id":"66c124a52d318980330502e4","slug":"gorakhpur-news-you-will-be-able-to-taste-delicious-dishes-along-with-games-on-muktakashi-stage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-656123-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुक्ताकाशी मंच पर खेल के साथ ले सकेंगे लजीज व्यंजन का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुक्ताकाशी मंच पर खेल के साथ ले सकेंगे लजीज व्यंजन का स्वाद
Sun, 18 Aug 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल स्थित मुक्ताकाशी मंच परिसर में अब खेल के साथ लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। इंडोर गेम में कई खेलों की सुविधा मिलने के साथ ही कैंटीन में लजीज व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इन सुविधाओं के लिए फर्म का चयन कर लिया है।
जीडीए की ओर से मुक्ताकाशी मंच बनाया गया है, लेकिन यहां लोगों की आवाजाही काफी कम है। ऐसे में प्राधिकरण ने यहां ऐसी सुविधाएं देने का निर्णय लिया, जिससे लोग बड़ी संख्या में यहां आ सकें। इंडोर गेम के रूप में यहां टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम आदि खेलों की सुविधा मिलेगी। लोगों के खाने-पीने के लिए एक कैंटीन का संचालन भी किया जाएगा। संचालन का जिम्मा लेने वाली फर्म यहां विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी कर सकेगी, जिससे लोग जुड़ सकें।
जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि मुक्ताकाशी मंच के संचालन के लिए एक फर्म का चयन किया गया है। जल्द ही फर्म यहां विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराएगी और उसका संचालन भी करेगी।