{"_id":"67a3c21a0e7e4cdbb30abbef","slug":"gorakhpur-news-x-ray-printing-machine-broken-patients-showing-photos-to-doctor-by-taking-photos-from-phone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-831692-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक्सरे प्रिंटिंग मशीन खराब, फोन से फोटो लेकर डॉक्टर को दिखा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक्सरे प्रिंटिंग मशीन खराब, फोन से फोटो लेकर डॉक्टर को दिखा रहे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुजुर्गों, महिलाओं और स्मार्टफोन का उपयोग नही करने वाले मरीजों को हो रही परेशानी
गोरखपुर। जिला अस्पताल में एक्सरे प्रिंटिंग मशीन में एक पार्ट के टूट जाने के कारण मरीजों को एक्सरे के बाद रिपोर्ट की हार्डकॉपी नही मिल पा रही है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और स्मार्टफोन का उपयोग नही करने वाले मरीजों को हो रही है। उन्हें मशीन ठीक होने तक इंतजार करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो सौ के आसपास मरीज हाथ, पैर, कमर सहित शरीर के विभिन्न अंगों के दिक्कत आने पर डिजिटल एक्सरे करवाने के लिए आते हैं। कुछ मरीजों को डॉक्टर तत्काल रिपोर्ट दिखाने के लिए भी कहते हैं। ऐसे में मरीजों को जांच करवाने के बाद रिपोर्ट दिखाने में दिक्क्त आ रही है। अस्पताल की तरफ से मरीजों को जांच के बाद मशीन की स्क्रीन पर दिखने वाले एक्सरे की फोटो लेकर डॉक्टर को दिखाने की छूट दी जा रही है। जिन मरीजों को रिपोर्ट की तत्काल जरूरत हैं, वें फोन से फोटो लेकर डॉक्टर को दिखा रहे हैं। बुजुर्गों और तकनीकी जानकारी न रखने वाले मरीजों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रिंटिंग मशीन में टूटे हुए पार्ट को दिल्ली से मंगाया गया है, जो लखनऊ तक आ गया है। एक से दो दिन में मशीन को ठीक करा कर जांच फिर से शुरू हो जाएगी।
-- --
हड्डी की शिकायत पर डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने के लिए कहा है। यहां जांच के बाद रिपोर्ट के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया है। स्मार्टफोन नही होने पर अब मशीन ठीक होने पर डॉक्टर को दिखा पाएंगे।
विज्ञापन
देवी लाल, चिलुआताल
बेटी का एक्सरे करवाना था, लेकिन मशीन खराब होने के कारण रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। छोटा वाला फोन है, इससे फोटो लेकर डॉक्टर को नही दिखा सकते है।
सलहती देवी, खोराबार