फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wrong medicine was given to the patient from the shop in AIIMS campus... the secret was revealed when the condition worsened

Gorakhpur News: एम्स परिसर की दुकान से मरीज को दे दी गलत दवा...हालत बिगड़ी तो खुला राज

Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wrong medicine was given to the patient from the shop in AIIMS campus... the secret was revealed when the condition worsened
बस्ती जिले का मरीज जून में आया था जनरल मेडिसिन विभाग में
विज्ञापन

डॉक्टर के लिखे पर्चे को परिसर स्थित अमृत फार्मेसी में दिखाकर मरीज के परिजन ले गए थे दवा
गोरखपुर। एम्स में इलाज कराने आए बस्ती जिले के मरीज को एम्स परिसर स्थित अमृत फार्मेसी की दवा की दुकान से गलत दवा दे गई। मरीज अनजाने में 20 दिनों तक लगातार गलत दवा खाता रहा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने, घबराहट आदि समस्याएं होने पर परिजनों ने नजदीकी सीएचसी पर दिखाया तो यह राज खुला। इसके बाद मरीज ने इसकी शिकायत कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता से की। अब जांच में लापरवाही सामने आई है।
बस्ती के खोरिया गांव निवासी 45 वर्षीय शंभूनाथ जून में एम्स के जनरल मेडिसिन विभाग में इलाज कराने आए थे। डॉक्टर ने जो दवाएं लिखी थीं, उनमें एक विशेष दवा सिटानिल भी शामिल थी। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर की लिखी दवा की पर्ची लेकर वे एम्स स्थित अमृत फार्मेसी से दवा ले आए। फार्मेसी के कर्मचारी ने दूसरी दवा दे दी थी। मरीज को जो दवा दी गई थी, वह उसकी सेहत के लिए घातक हो सकती थी।
विज्ञापन

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एम्स की फार्मेसी में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। इससे पहले महराजगंज के एक मरीज ने भी पिछले साल गलत दवा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
मरीज की शिकायत पर जांच कराई गई। गलती से दवा बदल जाने की बात सामने आई है। सही दवा दिए जाने के बाद से मरीज की हालत में अब सुधार आ रहा है। दवा विक्रेता को चेतावनी दी गई है। ऐसी गलती दोबारा सामने आने पर अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी। दवा विक्रेता की ऐसी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
- डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed