{"_id":"6882943f2bc610500a0fa6bc","slug":"gorakhpur-news-work-is-being-done-against-the-standards-on-etawah-and-dumraila-dam-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1013828-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इटौवा और डुमरैला बांध पर हो रहा मानक के विपरीत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इटौवा और डुमरैला बांध पर हो रहा मानक के विपरीत काम
विज्ञापन
चौरीचौरा विधायक ने की मुख्य अभियंता से शिकायत, जांच की मांग
गोरखपुर। चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद ने सिचाई विभाग, गंडक के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर इटौवा और डुमरैला बांध पर मानक के विपरीत कार्य कराए जाने की शिकायत की है। विधायक ने आरोप लगाया है कि नदी और बंधे के बीच से मिट्टी निकालकर तटबंध पर डाला जा रहा है। इससे तटबंध कमजोर होगा और हमेशा बाढ़ के समय तटबंध टूटने का खतरा बना रहेगा। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच करा कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने कहा है कि 19 जुलाई को क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर इटौवा और डुमरैला बांध पर चल रहे कटान निरोध कार्य को देखने गए। डुमरैला बांध पर पत्थर का कार्य अपूर्ण और मानक के विपरीत मिला। इटौवा बांध पर ठेकेदार नदी और बांध के बीच खनन कराकर मिट्टी डलवा रहा था। इससे कटान की स्थिति बनेगी।
कोट
विधायक का पत्र मिला है। एसई और एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बहुत सी परियोजनाओं की स्वीकृति देर से मिली है। मानक के विपरीत कोई कार्य नहीं होगा। यदि किसी ठेकेदार ने कार्य कराया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विकास सिंह मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग