{"_id":"6853171761227d94cc01cf90","slug":"gorakhpur-news-women-were-deceived-and-sexually-exploited-the-youth-also-ran-away-with-jewelry-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-975297-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिलाओं को झांसे में लेकर यौनशोषण, जेवर भी लेकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिलाओं को झांसे में लेकर यौनशोषण, जेवर भी लेकर भागा युवक
विज्ञापन
खुद को बताता था बड़ा बिजनेसमैन, गांव का ही है आरोपी
गगहा थाने में छह से अधिक महिलाएं पहुंची, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
गगहा। थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। एक गांव की तीन से चार महिलाओं ने एक युवक पर यौनशोषण का आरोप लगाया है। इतना नहीं उनके पास मौजूद जेवर को भी लेकर भाग जाने का आरोप लगाकर तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस गांव के ही आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी अपना फोन बंद कर भागा फिर रहा है।
तहरीर के अनुसार, बीते कुछ दिनों से एक युवक शादीशुदा महिलाओं से फोन के माध्यम से संपर्क कर अपने झांसे में ले रहा था। महिलाओं पर कुछ रुपये खर्च कर ऊंचे-ऊंचे ख्वाब दिखाए। आरोपी महिलाओं को बताता था कि वह बड़ा बिजनेसमैन है। महिलाओं के पहने गहने को हल्का बताते हुए उसे बदल कर भारी वजन का बनवाने की बात कहता था। झांसे में आकर पहने हुए अलावा घर पर मौजूद जेवर भी लाकर दे दिया। महिलाओं के साथ यौनशोषण का भी आरोप है। युवक के मोबाइल बंद कर भाग जाने पर महिलाओं को जालसाजी का पता चला। हालांकि पहले तो वह लोकलाज के चलते चुप रहीं। इसी बीच महिलाओं को पता चला कि आरोपी युवक कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है तो वह अपने साथ हुई आपबीती की चर्चा कर थाने पहुंचीं।
महिलाओं ने अलग-अलग मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए
महिलाओं ने पुलिस को युवक के अलग-अलग नंबर भी उपलब्ध कराया है। नंबर लेने के बाद पुलिस सर्विलांस और कॉल डिटेल की मदद से पुलिस युवक की तलाश कर रही है। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बीते दिनों में युवक के नंबर पर गगहा थाना क्षेत्र के कई गांव की महिलाओं की युवक से बात हुई हैं। पुलिस इन महिलाओं और उनके परिजनों को थाने पर बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में गगहा एसओ सुशील कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स निकाली गई है। उसके नंबर पर बात करने वाली कुछ महिलाओं को थाने पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश चल रही है।