फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman's right hand cut off in collision with auto and fell on road

Gorakhpur News: ऑटों की टक्कर में महिला का दाहिना हाथ कटकर सड़क पर गिरा

Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Woman's right hand cut off in collision with auto and fell on road
जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली प्रथम गांव की संगीता यादव (40) पत्नी रामेश्वर यादव पड़ौली चौराहे से बाजार कर धनराजपुर की एक ऑटो से घर जा रही थीं। तभी गोला की तरफ से आ रही ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें संगीता का दाहिना हाथ कंधे से कट कर अलग हो गया। वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ीं। आनन-फानन लोगों ने उन्हें सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ऑटो चालक दुर्घटना करने के बाद वहां से फौरन भाग गया। आगे जाकर आइसक्रीम बेचने वाले को ठोकर मारकर गुमटी से टकराकर रुक गया। वहां से वह भागने वाला ही था कि पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, एक घायल
कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम चौराहे पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित एक ट्रक ने कई वाहनों में टक्कर मारी। इससे एक ठेले पर सब्जी बेचने वाला घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। घायल निहोरी सोनकर (50) कौड़ीराम के धस्की गांव में रहता है। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed