फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman's kidnapping case could not be transferred to Gorakhpur Police

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर नहीं हो पाया महिला के अपहरण का केस

Sat, 21 Dec 2024 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman's kidnapping case could not be transferred to Gorakhpur Police
संतकबीरनगर। सहजनवां की रहने वाली महिला को अगवा कर राजस्थान में बेचे जाने के मामले में खलीलाबाद कोतवाली में दर्ज केस शुक्रवार को भी गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर नहीं हो पाया। पुलिस देर शाम तक कागजी कार्रवाई में जुटी रही। इस मामले में गिरफ्तार की गई गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र की राजमती को पुलिस बृहस्पतिवार को जेल भेज चुकी है जबकि एक अन्य आरोपी जितेंद्र गोरखपुर पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

राजस्थान से ढूंढ़कर लाई गई गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के मिनवा टिकरियां गांव की रहने वाली रीता पत्नी दिलीप शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। रीता ने पुलिस को बताया था कि आठ जुलाई को उसकी मुलाकात राजमती पत्नी शिवलाल निवासी बिलंदपुर खता और जितेन्द्र पुत्र सेठ निवासी बनकटवा जनपद गोरखपुर से हुई थी। आरोपी उसे घुमाने के लिए कहकर राजस्थान ले गए। वहां तीन-चार दिन तक अपने पास रखकर घुमाया और एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महावीर नाम के व्यक्ति से शादी करवाकर राजमती और जितेंद्र भाग गए।
विज्ञापन

रीता का कहना है कि होश में आने के बाद जब उसने वहां से निकलना चाहा तो महावीर ने घर में बंद कर दिया। महावीर और उसका भाई सीताराम मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मामला गोरखपुर से संबंधित था इसलिए केस गोरखपुर पुलिस को ट्रांसफर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीर नगर पुलिस को आरोपी सौंपेगी पुलिस
गोरखनाथ निवासी जितेंद्र पुत्र सेठ को पुलिस बृहस्पतिवार को भी संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को नहीं सौंप पाई। गोरखनाथ पुलिस का कहना है कि शनिवार को आरोपी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया जाएगा।



कोट

केस ट्रांसफर करने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। पत्रावली तैयार कर उसे डीआईजी कार्यालय को भेजा जाएगा, वहां से अनुमति मिलने के बाद केस गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
-सत्यजीत गुप्त, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed