{"_id":"67e6fda790ee6409b90207a8","slug":"gorakhpur-news-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-at-the-railway-station-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-884972-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक, महराजगंज जिले के सिसवा की रहने वाली प्रभावती देवी (55) अपने बच्चों, बहू और पोते-पोतियों संग जम्मू जाने के लिए गोरखपुर जंक्शन पहुंची थीं।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 15097 जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसे ही पहुंची, वहां यात्रियों की भीड़ हो गई। ट्रेन आने के करीब छह मिनट बाद महिला अपने बच्चों के साथ बी-1 कोच की तरफ भागने लगी। इसी बीच ट्रेन का लाइन क्लीयर हो गया। बच्चे सामान के साथ तो कोच में चढ़ गए लेकिन महिला नहीं चढ़ सकी। महिला जैसे ही ट्रेन पर चढ़ने लगी तभी ट्रेन बढ़ गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और कोच के बीच में जा गिरी।
हादसा देख बोगी के अंदर बैठे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला को कोच के बीच फंसा देख बी-1 कोच के सभी यात्री नीचे उतर गए। महिला को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान महिला के बेटों ने खींचकर बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर मौके पर अफसर पहुंच गए और तत्काल चिकित्सकीय सहायता बुलाई गई। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।