फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Withdrawal of Rs 17 thousand in two times by changing ATM card

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर दो बार में 17 हजार रुपये निकाले

Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Withdrawal of Rs 17 thousand in two times by changing ATM card
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के एल्युमिनियम फैक्टरी स्थित एटीएम से जालसाज ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर दो बार में 17 हजार रुपये निकाल लिया। महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन


गगहा इलाके सोनबरसा कुसमरा बुजुर्ग निवासी प्रमोद मौर्या शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्टरी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। प्रमोद की पत्नी माधुरी देवी मंगलवार शाम 6:45 पर एल्युमिनियम फैक्टरी के पास एक एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गई थीं। आरोप है कि माधुरी एटीएम कार्ड डालकर पिन डाल रही थीं कि पीछे से एक व्यक्ति आ गया। उसने पिन डालते हुए देख लिया। किसी कारणवश पैसा नहीं निकला तो उस व्यक्ति ने मदद के बहाने चालाकी से कार्ड बदलकर दूसरा दे दिया। पहुंचने पर उनके मोबाइल पर 10 हजार और 7 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया है। इसके बाद शाहपुर थाने पहुंच कर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed