{"_id":"677ed8d847617095880069f8","slug":"gorakhpur-news-winners-of-badminton-competition-awarded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-803632-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरस्कृत हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरस्कृत हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से हुआ आयोजन
गोरखपुर। जिला बैडमिंटन संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित पीपी ओझा मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को हुआ। इसमें बालक अंडर-9 एकल के फाइनल में अंशुमान ने त्रयंबकेश्वर को, अंडर-11 में आयुष ने अर्नव, अंडर-13 में आयुष ने दार्शिक गौड़, अंडर-15 मो. हमदान ने आदित्य भट्ट, अंडर-17 में हुसैन अंसारी ने अमन मद्धेशिया को, अंडर-19 में हुसैन अंसारी विभास मालवीय को हराया। अंडर-15 युगल में आदित्य भट्ट और मो. हमदान, अंडर-17 में अयान पांडेय और अमन मद्धेशिया, अंडर-19 में हुसैन अंसारी और अमन मद्धेशिया की जोड़ी विजयी रही।
बालिका अंडर-11 में ऐश्वर्या शुक्ला ने अनिका गौतम को, अंडर-13 में रिद्धिमा यादव ने ऐश्वर्या शुक्ला, अंडर-15 में रिद्धिमा यादव ने शगुन, अंडर-17 में रिद्धिमा यादव ने शमीमा खातून, अंडर-19 में शगुन ने अंजली चौहान को हराया। अंडर-19 युगल में ट्विंकल चौहान और अंजली चौहान की जोड़ी विजेता बनी।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार मीणा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान मदन चरण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, चंदन तिवारी, सत्यम त्रिपाठी, अमन मद्धेशिया, श्यामधर ओझा मौजूद रहे।

-फोटो 62 : धूप निकली तो स्टेडियम में खेलने पहुंचे युवा व बच्चे। संवाद