फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wife's death... Husband also died before the last rites.

Gorakhpur News: पत्नी की मौत... अंतिम संस्कार से पहले पति ने भी तोड़ा दिया दम

Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wife's death... Husband also died before the last rites.
गोला के पांडेयपार गांव में एक ही दिन बुजुर्ग दंपती की हुई मौत
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पत्नी की मौत के बाद अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी
राजगढ़। गोला के पांडेयपार में बीमार चल रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले पत्नी के वियोग में पति ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की एक साथ शव यात्रा निकली और गोला के मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया। इसे लेकर क्षेत्र में दिन भर चर्चा चलती रही।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडेयपार उर्फ डड़वा की है। चार भाइयों में दूसरे नंबर के लालबचन यादव (85) की पत्नी सोनमती देवी (82) बीमार चल रही थीं। 18 फरवरी की देर शाम उनकी मौत हो गई। सूचना पर रिश्तेदार और पटीदार का जुटना शुरू हो गया। मकान के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े लालबचन यादव को इस बात की जानकारी नहीं दी गई। सुबह जब सोनमती का शव अंतिम संस्कार के लिए निकला, तब उन्होंने अपनी पुत्री उषा से पूछा कि क्या हो रहा है। लालबचन को कम सुनाई देता था। फिर उषा ने कान में बताया कि मां नहीं रही।
विज्ञापन

यह सुनने के कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। इस दौरान पत्नी की शव यात्रा अभी डड़वापार चौराहे पर पहुंची थी। सूचना मिलते ही फिर परिजन घर आए। इसके बाद दंपती की एक साथ शव यात्रा निकली और गोला के मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया। लालबचन यादव के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है। बड़े बेटे राजनाथ यादव ने दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed