फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wife refused to take action, bullion trader and councillor's brother were released

Gorakhpur News: पत्नी ने कार्रवाई के किया इन्कार, सराफा व पार्षद के भाई को छोड़ा गया

Tue, 16 Sep 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wife refused to take action, bullion trader and councillor's brother were released
कर्ज के बोझ तले दबे युवक के सुसाइड का मामला :
विज्ञापन


खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव की घटना, ससुराल में रहता था युवक
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव में युवक सागर के फंदा लगाकर खुदकुशी मामले में पत्नी ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पत्नी ने अवसाद में आकर पति के खुदकुशी की बात कही। कर्ज देने वालों की गलती से इन्कार करते हुए तहरीर देने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के सर्राफा व पार्षद के भाई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। वहीं, पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।

रामपुर मलौनी गांव निवासी सागर श्रीवास्तव (32) राजघाट के बसंतपुर में एक सोनार के दुकान पर काम करता था। इसी दौरान एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। वह ससुराल में ही रहता था। पिछले छह महीने से वह काम छोड़ दिया था। रुपये की कमी होने की वजह से कई लोगों से कर्ज ले लिया था। एक सर्राफ के भाई से एक लाख रुपये व पार्षद के भाई से भी इतने ही रुपये लिए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में दोनों उससे अपना रुपया मांगने गए थे, जिसके बाद वह अपने गांव गया और खुदकुशी कर ली। यह जानकारी आने के बाद खजनी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पत्नी से तहरीर मांगी थी। लेकिन, पत्नी ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। एसओ खजनी अनूप सिंह ने बताया कि खुदकुशी करने वाले युवक की पत्नी से तहरीर मांगा गया था, लेकिन उसने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस वजह से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed