{"_id":"67b4e43b7cc4b3d04a04a0ab","slug":"gorakhpur-news-wife-had-gone-to-her-maternal-home-with-children-husband-committed-suicide-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-844839-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों संग मायके गई थी पत्नी, पति ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों संग मायके गई थी पत्नी, पति ने कर ली खुदकुशी
Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
गोला के परवरपार गांव सूर्यनाथ शराब पीने का था आदी, सोमवार देर रात घर के सामने आम के पेड़ से लटक कर की खुदकुशी
गोला। परवरपार गांव निवासी सूर्यनाथ उर्फ झिनक यादव (40) ने सोमवार की देर रात आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पत्नी बच्चों संग मायके में थी। जानकारी मिलने पर मंगलवार को घर आकर पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सूर्यनाथ शराब पीने का आदी था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। भाइयों से अलग रहकर घर पर खेती किसानी करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को पत्नी बच्चों संग मायके गई थी। उसी रात सूर्यनाथ उर्फ झिनक घर के दरवाजे के सामने स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में गोला थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल पाएगी। शव को देखकर खुदकुशी का मामला लग रहा है।