{"_id":"67b63332883cea93cd05fd8e","slug":"gorakhpur-news-whose-dead-body-was-found-in-the-pond-police-will-conduct-dna-test-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-846263-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोखरे में मिला शव किसका, डीएनए जांच कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोखरे में मिला शव किसका, डीएनए जांच कराएगी पुलिस
विज्ञापन
खजनी के पड़ियापार गांव के पोखरे में मिला था शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 दिन पहले डूबने से मौत होने की पुष्टि
50 दिन पहले घर से लापता हुआ मोहन 40 दिन तक कहां था
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के पड़ियापार गांव के पोखरे से रविवार को बरामद शव के पोस्टमार्टम ने पुलिस को उलझा दिया है। रिपोर्ट में 10 दिन पहले युवक की डूबने से मौत बताई गई है। जबकि शव की जिस मोहन निषाद के रूप में पहचान हुई है, वह 50 दिन पहले घर से लापता हुआ था। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि यह शव मोहन का है तो वह 40 दिन कहां था। बहरहाल, शव मिलने के बाद घर वालों ने बुधवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन पुलिस अभी आशंकित है। वह यह जानना चाह रही है कि शव मोहन का ही है या किसी और का, इसके लिए डीएनए जांच कराएगी। इसके लिए अंग का कुछ हिस्सा प्रिजर्व किया गया है।
पड़ियापार गांव निवासी मोहन निषाद 17 दिसंबर 2024 से घर से लापता हो गया था। घर वालों ने खोजबीन करने के बाद खजनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही उसकी तलाश चल रही थी। घर वालों की तरफ से आशंका जताने पर उस समय पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गांव के पोखरे में खोजबीन कराई थी, लेकिन जलकुंभी ज्यादा होने के चलते पता नहीं चला। दो महीने बाद रविवार को पोखरे में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। इसी बीच वहां पहुंचे मोहन के घर वाले कपड़े से पहचान करते हुए गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
पत्नी रीना देवी की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 10 दिन पहले डूबने से मौत की पुष्टि हुई, जिसने पुलिस को उलझा दिया है। वह यह जानना चाह रही है कि घर वाले मोहन को 50 दिन पहले लापता होने और पोखरे में डूबने की शिकायत कर रहे हैं। जबकि रिपोर्ट 10 दिन पहले डूबने की बता रही है। ऐसे में यह शव मोहन का ही है या किसी और युवक का। सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 दिन पहले डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शव मोहन का है या किसी और का इसके लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।