फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Who got the first information, central agencies also started investigation

Gorakhpur News: पहली सूचना किसके पास आई, केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुटी

Wed, 16 Oct 2024 04:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Who got the first information, central agencies also started investigation
गोरखपुर। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) दिल्ली की टीम भी तीन हजार रुपये तक की ऋणमाफी के अफवाह की जांच कर रही है। इसे लेकर दिल्ली से टीम गोरखपुर पहुंची थी। टीम इस उलझन में है कि आखिर ये सूचना महिलाओं तक कैसे पहुंची। इसे व्हाट्सएप के जरिए पहुंचाया गया या मौखिक, इसकी जांच कर रही है। हालांकि, आईबी की जांच में सामने आया है कि अधिकतर महिलाओं के पास मल्टीमीडिया फोन की जगह की पैड वाला सामान्य फोन है। ऐसे में उनके पास व्हाट्सएप के जरिए ये मैसेज नहीं भेजे गए हैं। अब टीम भी इसकी जांच कर रही है कि आखिर ये मैसेज इन महिलाओं के पास किसके जरिए पहुंचाए गए थे और इसके पीछे मंशा क्या थी?
विज्ञापन

आईबी की जांच में सामने आया है कि महिलाओं को साजिश के तहत ही इस ऋणमाफी के छलावे में डालकर गोरखनाथ मंदिर भेजा गया था। दशहरे के दिन भी कुछ महिलाएं आई थीं और उसके अगले दिन भी ऐसी महिलाएं मंदिर के आस-पास देखी गई थीं। लेकिन, सोमवार को इनकी संख्या अचानक बढ़ गई। एजेंसी हैरत में है कि किसी एक खास जिले से नहीं, बल्कि एक ही समय में एक साथ आस-पास के कई जिलों की महिलाओं को ऋणमाफी के झूठे प्रलोभन के साथ गोरखनाथ मंदिर भेजा गया था। अब ये बात महिलाओं को किसी न किसी के जरिए एक साथ इन सभी जिलों में कही गई होगी। तभी ये महिलाएं एक साथ झुंड में गलत प्रलोभन में पड़कर मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लिए कर्ज पर तीन हजार रुपये तक की ऋणमाफी की अफवाह पर बड़ी संख्या में महिलाएं गोरखनाथ मंदिर पहुंच गईं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर कर्ज लेने वाली ये महिलाएं कैंपियरगंज, भटहट, संतकबीरनगर और महराजगंज से आई थीं। सभी महिलाएं सीएम कैंप कार्यालय तक जाने की जिद कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया था। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस किया। अब इस पूरे मामले की जांच आईबी की टीम भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed