फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When two wives arrived, it was discovered that the husband was living with the third wife, there was an uproar

Gorakhpur News: दो पत्नियां पहुंचीं तो पता चला तीसरी के साथ रह रहा पति, हंगामा

Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When two wives arrived, it was discovered that the husband was living with the third wife, there was an uproar
एक साथ पति के घर पहुंचीं दो पत्नियां तो तीसरी का खुला राज
विज्ञापन

एसडीएम चौरीचौरा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
सरदारनगर। झंगहा इलाके में एक युवक ने तीन शादी कर ली। दो को अलग कर वह तीसरी पत्नी के साथ रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी दो पत्नियां घर पहुंचीं तो पता चला कि वह दोनों को छोड़कर तीसरी पत्नी के साथ रह रहा है। इस पर दोनों ने खूब हंगामा किया।
आरोप है कि पति ने सहयोगियों के साथ मिलकर दोनों पत्नियों को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित दोनों महिलाओं ने एसडीएम रोहित कुमार मौर्य से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम को शिकायत पत्र देकर एम्स थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में झंगहा थानाक्षेत्र के युवक से हुई थी। दोनों से एक लड़का और एक लड़की है। आरोप लगाया कि पति ने मुझसे छिपाकर दूसरा विवाह चिलुआताल की युवती से दो जुलाई 2021 को कर लिया। आरोप लगाया कि पति ने दूसरी पत्नी से भी बिना तलाक लिए घरेलू हिंसा करके घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि पति ने देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र की लड़की से तीसरी शादी कर ली है। इसकी सत्यता जाने के लिए बृहस्पतिवार को चिलुआताल की युवती के साथ झंगहा इलाके में पति के घर पहुंची। वहां देखा कि पति तीसरी पत्नी के साथ रह रहा है। जब विरोध किया तो पति ने अपने सहयोगियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। एसडीएम ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक झंगहा को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed