फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When the water level of the river increased, the water started flowing in the opposite direction

Gorakhpur News: नदी का जलस्तर बढ़ा तो उल्टा आने लगा पानी

Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the water level of the river increased, the water started flowing in the opposite direction
बृहस्पतिवार को अभियंता मौके पर पहुंचे, पानी घटने की वजह से बंद नहीं किया गया फाटक
विज्ञापन

गोरखपुर। रोहिन नदी के जलस्तर में बुधवार को अचानक हुई बढ़ोत्तरी के कारण माधोपुर बांध पर बसियाडीह स्थित सिंचाई विभाग के फाटक से नदी का पानी बसियाडीह के नए और पुराने पंपिंग स्टेशन के कैचमेंट एरिया में आने लगा था। हालांकि बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर करीब आधा मीटर कम हो जाने के कारण पानी आना बंद हो गया।
नगर निगम के वार्ड 41 माधोपुर के नागरिकों की सूचना पर पार्षद जयंत कुमार मौके पर पहुंचे और अवर अभियंता राजकुमार को अवगत कराया। उधर, सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार यादव को भी जानकारी दी गई। ड्रेनेज खंड की टीम प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी लेकर फाटक बंद करने बृहस्पतिवार की दोपहर में पहुंची। उस वक्त नदी का जलस्तर कम हो गया था। इस वजह से फाटक को बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। रोहिन नदी का जलस्तर घट रहा है, ऐसे में महानगर क्षेत्र में जलभराव होने पर पानी फाटक से होकर नदी में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........

पंपों का किया परीक्षण
बसियाडीह में माधोपुर बांध पर जलनिकासी के लिए नगर निगम ने 75-75 एचपी के पांच इलेक्ट्रिक पंप लगाए हैं। ये सभी पंप क्रियाशील हैं। बृहस्पतिवार को अवर अभियंता राजकुमार ने इन पंपों का संचालन कर परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed