फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When the constable accused of attack on Dr. Sarkar was released, a crowd gathered at the jail.

Gorakhpur News: डॉ. सरकारी पर हमले का आरोपी सिपाही रिहा हुआ तो जेल पर जुटी भीड़

Mon, 21 Oct 2024 03:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the constable accused of attack on Dr. Sarkar was released, a crowd gathered at the jail.
सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने के लिए नौका विहार पर आम नागरिकों से जन संवाद करते विधान परिषद
गोखपुर। डॉ. अनुज सरकारी पर हमला करने का आरोपी सिपाही पंकज रविवार को जेल से रिहा हो गया। कोर्ट ने 16 अक्तूबर को ही सिपाही को जमानत दे दी थी। रविवार को सुबह पंकज के परिवारीजन और बड़ी संख्या में शुभचिंतक जेल के बाहर मौजूद रहे। पंकज के पिता ने बेटे की रिहाई में मदद करने वालों का धन्यवाद दिया और कहा कि न्याय की जीत हुई। जमानतदारों की जांच के बाद शनिवार रात में जेल में रिहाई का परवाना पहुंचा गया था। लिहाजा रविवार सुबह पौने आठ बजे जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन




संतकबीरनगर जिले के रहने वाला पकंज कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उनकी वर्तमान पोस्टिंग बलिया जिले में है। ड्यूटी से ज्यादा गैरहाजिर होने से सिपाही को निलंबित किया गया है। पंकज पत्नी की पेट की बीमारी से परेशान होकर गोरखपुर शहर के डॉ. अनुज सरकारी के छात्रसंघ चौराहे पर स्थित क्लीनिक पर दिखाने आया था। अल्ट्रासाउंड का 300 ज्यादा लेने पर डॉक्टर से कहासुनी हुई।
विज्ञापन




आरोप है कि सिपाही पंकज ने डॉक्टर को धक्का दे दिया। बाद में डॉक्टर के कर्मचारियों ने सिपाही की पिटाई कर कैंट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अगले दिन सिपाही दोबारा डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा। डॉक्टर पर हमले का आरोप लगाकर पीआरवी के दो अन्य सिपाहियों को बुला लिया। आरोप है कि अंदर जाने के बाद पास मौजूद झोले से हथौड़ा निकालकर डॉक्टर के सिर पर पंकज ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टर के स्टाफ ने सिपाही पंकज की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।



सिपाही के साथ आए सामाजिक संगठन



सिपाही के जेल जाने के बाद अधिवक्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठन के लोगों ने डॉक्टर पर भी केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि, अभी डॉक्टर पर केस दर्ज नहीं हुआ है। बार एसोसिएशन के मंत्री और अध्यक्ष ने कोर्ट में जमानत की पैरवी भी शुरू कर दी। इसी क्रम में बुधवार को कोर्ट से सिपाही को जमानत मिल गई और रविवार को रिहा कर दिया गया।




एमएलसी ने नौका विहार पर किया जन संवाद



गोरखपुर। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार सुबह नौका विहार पर मॉर्निंग वॉकर्स और आम नागरिकों संग सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने के लिए जन संवाद किया। उन्होंने पैडलेगंज चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आह्वान किया कि वे संगठित होकर इस क्रूरता का विरोध करें। उन्होंने पीड़ित की पत्नी की ओर से दी तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कहा कि डॉक्टर के जेल जाने तक यह आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन के संयोजक पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि इस घोर अपराध से आहत होकर जनता सड़क पर उतर गई है। इस दौरान चंद्रवली यादव, डॉ. अन्नू प्रसाद, तारकेश्वर शाही, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, सत्यपाल सिंह, जगदीश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed