{"_id":"68daf228c635efb3b00c5500","slug":"gorakhpur-news-when-shopkeeper-asked-for-money-for-pakodas-miscreants-beat-him-up-and-broke-his-head-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1086619-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पकौड़ी के रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को मारपीट कर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पकौड़ी के रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को मारपीट कर सिर फोड़ा
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के धर्मपुर स्थित बिजली ऑफिस के पास रविवार शाम पकौड़ी के रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने पिता-पुत्र (सुनील-सुमित) को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें सुमित का सिर फूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों कुंवर, बंटी और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी शाहपुर निवासी सुमित चौरसिया धर्मपुर बिजली ऑफिस के पास पकौड़ी की दुकान लगाते हैं। रविवार शाम सुमित अपने पिता सुनील के साथ पकौड़ी बेच रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और बिना पूछे अपने हाथ से पकौड़ी उठा लिया और 10 रुपये उधार लगा कर जाने लगे। पिता-पुत्र ने पकौड़ी के रुपये मांगे तो आरोपी गाली देने लगे। गाली देने से पिता ने मना किया तो मनबढ़ों ने दोनों लोगों को ईंट-डंडे से मारकर घायल कर दिया। वहीं, पीड़ित सुमित का सिर फट गया। विवाद देख आसपास के लोग जुटे तो मनबढ़ धमकी देकर भाग गए। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी कुंवर, बंटी और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।