फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When she protested against teasing, the boy beat her, case registered

Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध किया तो शोहदे ने पीटा, केस दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 06:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When she protested against teasing, the boy beat her, case registered
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में तरंग क्राॅसिंग के पास किसी काम से गई युवती से शोहदा छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई भी की। शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग पहुंचते, आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग का निवासी मुनीब साहनी आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है। बृहस्पतिवार को तरंग क्रॉसिंग के पास वह किसी काम से जा रही थी। इस दौरान मुनीब वहां पहुंचकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पीटने लगा। शोर मचाने पर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मुनीब साहनी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed