फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When her lover cheated, the girl reached Gorakhpur from Mumbai in search of her

Gorakhpur News: प्रेमी ने दिया धोखा तो तलाश में मुंबई से गोरखपुर पहुंची युवती

Tue, 26 Nov 2024 05:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When her lover cheated, the girl reached Gorakhpur from Mumbai in search of her
गोरखपुर। प्यार में धोखा देकर मुंबई से भागे युवक ने अपने गांव पहुंच कर दूसरी शादी कर ली। इस बात की खबर प्रेमिका को हुई तो वो सोमवार को गोरखपुर पहुंच गई। बांद्रा मुंबई से आई युवती ने एसएसपी से मिलकर सारा मामला बताया और प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मुंबई रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि अक्तूबर 2024 में उसे पता चला कि युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर दूसरी युवती से शादी करने वाला है। इसके बाद दो नवंबर को मुंबई से अपने गांव चला आया।
विज्ञापन

युवती को पता चला कि युवक की 24 नवंबर को शादी है। उसने आरोपी से बात करने की कोशिश की जिसपर वह युवती को धमकी देने लगा और उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती का दावा है कि उसने इस मामले में मुंबई के समता नगर थाने में केस भी दर्ज करवाया है। इसके बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने युवती को धमकी दी है कि गोरखपुर आकर शादी रोकने की कोशिश की तो उसके टुकड़े करके वापस मुंबई भेज दूंगा। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि आरोपी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता है और शादी का झूठा वचन देकर शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़ित युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए बताया कि यदि उसके साथ कोई भी अनहोनी हुई तो उसका जिम्मेदार आरोपी और उसका परिवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------


नौकरी दिलाने जरिए युवक ने बढ़ाई थीं नजदीकियां
युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में उसे नौकरी की तलाश थी जिस सिलसिले में युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने अपनी ही कंपनी में युवती की नौकरी लगवा दी। इसी बीच युवक उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। बताया कि युवक ने उससे अपने प्यार का इजहार भी किया था, लेकिन तब युवती ने उसे मना कर दिया था। युवती का कहना है कि युवक लगातार उसका ख्याल रखता था जिसकी वजह से उन दोनों में प्रेम संबंध हो गया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली जिसे अब वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed