{"_id":"66f4ad25d77f890d8608ce69","slug":"gorakhpur-news-when-children-were-not-born-wife-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-696152-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चे पैदा नहीं हुए तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चे पैदा नहीं हुए तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर पासी टोला निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे बच्चे पैदा नहीं हो रहे थे, इस वजह से पति ने ऐसी हरकत की है।
पुलिस को दी शिकायत में कुसुम ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले मोहरीपुर पासी टोला निवासी पंचम पासवान से उसकी शादी हुई थी। लगभग सात वर्ष पूर्व ससुर दुक्खी की मौत होने के बाद पूरी पैतृक संपत्ति मेरे पति पंचम पासवान के नाम हो गई। पति पंचम पासवान दो साल से शराब पीने लगा और मारपीट कर मायके से पैसा लाने का दबाव बनाने लगा। एक वर्ष पूर्व मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि 20 वर्ष से तुमको बच्चा नहीं हो रहा है, अब तुम्हें अपने घर में नहीं रहने देंगे। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।