फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wetland of zoo will be deepened..will fill water with motor

Gorakhpur News: चिड़ियाघर के वेटलैंड को कराएंगे गहरा..मोटर से भरेंगे पानी

Mon, 03 Feb 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wetland of zoo will be deepened..will fill water with motor
चिड़ियाघर के वेटलैंड में पानी घटने का मामला
विज्ञापन

आज प्रकाशित खबर का पीडीएफ लगाएं

गोरखपुर। चिड़ियाघर के वेटलैंड में गर्मी के दिनों में भी पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए उपाय खोजने शुरू हो गए हैं। चिड़ियाघर प्रशासन मार्च बाद इसकी ड्रेजिंग (खोदाई) कराने की योजना बना रहा है। इसके अलावा एक ट्यूबबेल भी लगवाया जाएगा, जिससे कि पानी घटने पर इसे भरा जा सके।
चिड़ियाघर का वेटलैंड रामगढ़ताल से सटा है। इसमें ताल का पानी रिसकर जाता है, जिसके चलते वेटलैंड में अप्रैल तक पर्याप्त पानी रहता है। इससे इसमें जलीव जीवों के अलावा प्रवासी पक्षी भी रुकते हैं। लेकिन इस बार इस वेटलैंड का पानी जनवरी में ही कम हो गया। माना जा रहा है कि रामगढ़ताल में पानी का स्तर नीचे जाने की वजह से ऐसा हुआ है। इसके अलावा वेटलैंड भी छिछला हो रहा है। इसे देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन अब इसकी सफाई व जल प्रबंधन के उपाय करने जा रहा है। जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवासी पक्षियों के वापस जाने के बाद वेटलैंड की ड्रेजिंग कर नीचे की सिल्ट निकाली जाएगी। इससे पानी ज्यादा समय तक रहेगा। इसके अलावा एक टयूबबेल भी लगाया जाएगा, जिससे कि पानी कम होने पर उसे भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed