{"_id":"67dc6e32bd428f7fa709ce2a","slug":"gorakhpur-news-weather-western-disturbance-weakened-temperature-rose-but-sunshine-was-less-intense-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-876496-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ...तापमान चढ़ा पर कम तीखी लगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ...तापमान चढ़ा पर कम तीखी लगी धूप
विज्ञापन
पूर्वी यूपी में 21 से 23 तारीख तक बादल छाने व बूंदाबांदी का है पूर्वानुमान
गोरखपुर। अरब सागर से उठे चक्रवात की गति वहीं मंद पड़ने की वजह से बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी के मौसम पर कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि, विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की वजह से हवा में नरमी रही, जिससे धूप कम तीखी लगी। अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद 24 तारीख को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। तब तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि 19 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का हिमालय क्षेत्र में असर होने की वजह से पूर्वी यूपी में तीन दिन तक झोंकेदार हवा चलने, बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। अब यह परिवर्तन 20 से 23 मार्च तक संभावित है।
इससे पहले बृहस्पतिवार को विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से मौसम में खास अंतर नहीं आया। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बृहस्पतिवार को यह बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
हालांकि, बृहस्पतिवार दोपहर में चली हवा में नमी थी, जिस वजह से धूप कम तीखी लगी। दोपहर में बादलों की आवाजाही भी थी, लेकिन इसका खास असर नहीं रहा।
--
आगे शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार, शुक्रवार तक बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद 24 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। उसके बाद मौसम शुष्क होगा, जिससे दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।