{"_id":"6849d518fdffe56d38082e4e","slug":"gorakhpur-news-weather-clouds-will-be-kind-to-purvanchal-for-the-next-four-days-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-968203-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : अगले चार दिन तक पूर्वांचल पर मेहरबान रहेंगे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : अगले चार दिन तक पूर्वांचल पर मेहरबान रहेंगे मेघ
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान
एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से गर्मी से बेहाल हैं लोग
बुधवार को अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा
गोरखपुर। पिछले तीन दिन से झुलसा रही गर्मी अब शांत होगी। प्रदेश में 14 जून से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में बृहस्पतिवार से ही बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पुरवा हवा चलने के साथ हल्की बरसात होगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
मौसम विशेषज्ञ मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने की वजह से मौसम शुष्क हो गया है। इस वजह से तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। बुधवार को भी पूर्वी यूपी में पछुआ हवा और लू की वजह से पूरे दिन तापमान बढ़ रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून से लू में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। प्रदेश में 14 जून से मौसमी सक्रियता बढ़ने से वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पूर्वी यूपी में बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ बारिश की उम्मीद जताई गई है।
-- -