फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Clouds remained throughout the day, only 12 mm of rain occurred

मौसम: दिन भर छाए रहे बादल, केवल 12 एमएम हुई बारिश

Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Clouds remained throughout the day, only 12 mm of rain occurred
बादल छाने व पुरुवा हवा चलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट
विज्ञापन

शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश होने की है संभावना
गोरखपुर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। पूर्वानुमान के मुताबिक बादल छाए और ठंडी पुरुवा हवा भी चली लेकिन जिस भारी बारिश व जलभराव का अलर्ट था, उसकी जगह पूरे दिन में मात्र 12 एमएम ही पानी बरसा। अब शुक्रवार से छिटपुट बारिश की संभावना है।
इस बार मौसम विभाग के अनुमान और मानसून की चाल में असमानता दिख रही है। अप्रैल में जब पहली बार पूरे सीजन का पूर्वानुमान जताया गया था, तब पूर्वांचल में सामान्य से अधिक (106 प्रतिशत) बारिश की उम्मीद थी। इसके बाद मई के चौथे सप्ताह में इतनी बारिश हुई कि अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इसके बाद जून के पहले सप्ताह में बारिश ही नहीं हुई।
विज्ञापन

जुलाई में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। मौसम विभाग ने एक पखवारे बाद गोरखपुर पर मेहरबान हुए मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया था। बृहस्पतिवार को भारी बारिश व जलभराव की संभावना थी। सुबह से ही बादल भी उसी तरह से उमड़-घुमड़ रहे थे। करीब 10:30 बजे तेज बारिश भी शुरू हुई लेकिन कुल मिलाकर 20 मिनट बाद ही बारिश का जोर थम गया। दोपहर बाद कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पूरे जिले में 11.9 एमएम ही बारिश हुई। अलबत्ता बारिश व पुरुवा हवा के चलते तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed