फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water hyacinth will be removed from Ramgarhtal, colonies will also be cleaned

Gorakhpur News: रामगढ़ताल से निकाली जाएगी जलकुंभी, काॅलोनियों में भी होगी सफाई

Tue, 18 Mar 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water hyacinth will be removed from Ramgarhtal, colonies will also be cleaned
कुनराघाट से लेकर सहारा एस्टेट तक ताल से निकाली जाएगी जलकुंभी
विज्ञापन

गोरखपुर। नौकायन घाट के अलावा रामगढ़ताल और जीडीए की कालोनियों की विशेष सफाई कराई जाएगी। इसके लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। रामगढ़ताल के कुनराघाट से लेकर सहारा एस्टेट तक जलकुंभी भी निकाली जाएगी।

रामगढ़ताल में जलकुंभी व अन्य कचरा की वजह से गाद बढ़ रही है। इसे देखते हुए जीडीए बीच-बीच में जलकुंभी की सफाई कराता रहता है। इसी महीने मुख्यमंत्री के हाथों ताल रिंग रोड का उद्घाटन संभावित है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने के साथ ताल के पानी में घुलित ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ती है। इसे देखते हुए जीडीए ने पहले से ही सफाई अभियान शुरू कराने का निर्णय लिया है। सहारा एस्टेट से चिड़ियाघर के बीच वाले हिस्से में जलकुंभी अधिक है। इस तरह नया सवेरा पार्ट टू का विकास हो रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री को ही करना है। इन सबको देखते हुए ताल की सफाई होनी है। इसके अलावा जीडीए ने अपने सभी काॅलोनियों में भी वृहद सफाई कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत काॅलोनियों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने से लेकर उनके निस्तारण तक के कार्य एक सप्ताह तक लगातार किए जाएंगे।
विज्ञापन


--
कोट
रामगढ़ताल, नौकायन घाट और जीडीए की सभी काॅलोनियों में एक सप्ताह के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान ताल से जलकुंभी भी निकाली जाएगी। ताल रिंग रोड का उद्घाटन भी इसी महीने संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed