फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water ATM stolen in Maadar village, villagers angry

Gorakhpur News: माड़र गांव में वाटर एटीएम चोरी, ग्रामीणों में नाराजगी

Fri, 29 Aug 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water ATM stolen in Maadar village, villagers angry
चोरों ने बैट्री और इनवर्टर के साथ मशीन के कल-पुर्जे भी तोड़े, पानी की व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के माड़र गांव में बुधवार रात चोरों ने सरकारी वाटर एटीएम की बैट्री और इनवर्टर चुरा लिया। घटना की जानकारी अगले दिन ग्रामीणों को हुई। ग्राम प्रधान विकेश साहनी ने तहरीर देकर पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
माड़र गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने वाटर एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) लगाई गई थी। इससे उन्हें नियमित रूप से शुद्ध पानी मिल पाता था। चोरों ने मशीन के बैट्री और इनवर्टर चुराने के साथ अन्य कल-पुर्जे भी तोड़ दिए। इससे मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और अब यह उपयोग के योग्य नहीं रही। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन बंद होने से उन्हें पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हलका प्रभारी दरोगा राकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान विकेश साहनी ने कहा कि यह घटना केवल माड़र गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया कि वाटर एटीएम की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी और उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed