फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: गोरखपुर चिड़ियाघर में सूख गए 'VIP' पौधे, जलशक्ति मंत्री का पौधा भी सूखकर हुआ कांटा

Thu, 28 Jul 2022 10:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 10:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौलश्री का पौधा लगाया था, लेकिन चिड़ियाघर प्रबंधन ने पौधे को सुरक्षित करने की व्यवस्था नहीं की है। ट्री गार्ड तक नहीं लगाया है। पौधे के आसपास मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा गया।

विज्ञापन
Gorakhpur News : VVIP plants dried up in zoo within a month
जलशक्ति मंत्री और सांसद रवि किशन ने पौधारोपड़ किए थे। वो पौधे अब सूख गए हैं। - फोटो : अमर उजाला।

वन सप्ताह समारोह के तहत चिड़ियाघर में रोपे गए ‘वीवीआईपी’ पौधे सूख गए हैं। गोरखपुर मंडल के प्रभारी व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जो पौधा लगाया था, वह भी सूखकर कांटा हो गया है। कुछ और जनप्रतिनिधियों के लगाए पौधे भी सूख गए हैं। चिड़ियाघर परिसर में लगे वीवीआईपी पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी संसाधन तक नहीं हैं। 



एक से सात जुलाई के बीच वन सप्ताह समारोह मनाया गया था। वन सहित 25 विभागों ने पांच जुलाई को ही 37.52 लाख  पौधा लगाने का दावा किया था। मंत्री, सांसद, विधायक और मेयर से चिड़ियाघर में पौधा लगवाया गया था। इन पौधों के सेहत की बुधवार को पड़ताल की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 

 

Gorakhpur News : VVIP plants dried up in zoo within a month
सीएम योगी द्वारा रोपड़ किया गया पौधा। - फोटो : अमर उजाला।

पता चला कि वीवीआईपी के हाथों लगे ज्यादातर पौधे सूख गए हैं। तमाम पौधे ऐसे हैं, जहां ट्री गार्ड ही नहीं लगे। शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला के नाम वाले पौधे के पास ही लगा दूसरा पौधा सूख चुका है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि जब सुरक्षित माने जाने वाले चिड़ियाघर में लगे पौधे सूख गए तो बाहर लगाए गए पौधों का क्या हाल हुआ होगा।


 

Gorakhpur News : VVIP plants dried up in zoo within a month
माननीय द्वारा लगाया गया पौधा सूख गया। - फोटो : अमर उजाला।

48 हजार पौधे लगाने का दावा, फिर भी छांव नहीं
वर्ष 2020 में ही चिड़ियाघर परिसर में 48 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया था। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी खूब पौधे लगाए। दावा किया गया कि पौधे बढ़ेंगे तो चिड़ियाघर परिसर में छांव का इंतजाम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिसर में धूप का दंश झेलना पड़ता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur News : VVIP plants dried up in zoo within a month
माननीय द्वारा लगाया गया पौधा सूख गया। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री के लगाए पौधे को भी नहीं मिल रही सुरक्षा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौलश्री का पौधा लगाया था, लेकिन चिड़ियाघर प्रबंधन ने पौधे को सुरक्षित करने की व्यवस्था नहीं की है। ट्री गार्ड तक नहीं लगाया है। पौधे के आसपास मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा गया। इससे चिड़ियाघर प्रबंधन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। 
 

विज्ञापन
Gorakhpur News : VVIP plants dried up in zoo within a month
सीएम योगी ने मौलश्री का पौधा रोपा था लेकिन यहां उसका जिक्र नहीं है। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासनिक कार्यालय के पास भी ट्री गार्ड गिरे
रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन और नाइन फाउंडेशन ने मिलकर चिड़ियाघर परिसर में पौधा लगाया था। ट्री गार्ड भी लगा था, लेकिन ज्यादातर पौधे सूख गए हैं। कई ट्री गार्ड जमीन पर गिरे हैं। प्रशासनिक कार्यालय के पास भी ट्री गार्ड गिरा मिला। 

पौधों के सूखने की जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री व अन्य लोगों ने जो पौधे लगाए हैं, वे सुरक्षित हैं। सब हरे भरे हैं। -डॉ. एच राजामोहन, निदेशक,  शहीद अशफाक उल्लाह खान चिड़ियाघर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed